फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षत्रिय समाज को अधिक टिकट आवंटित करने की अपील

Thu, 14 Mar 2024 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना) । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने लोकसभा चुनावों में क्षत्रिय समाज को अधिक टिकट आवंटित करने की अपील की है। इस संदर्भ में महासभा के अध्यक्ष डॉ. जेबीएस राणा ने हिमाचल प्रदेश के हरोली के गांव सिंगा में आयोजित महासभा के शिविर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजा है। पत्र में डॉ. राणा ने यह मांग इस आधार पर की है कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है और भारत के 22 से अधिक राज्यों में उनके योगदान का उल्लेख किया गया है। इसके बावजूद हरियाणा और चंडीगढ़ में क्षत्रिय समाज के सदस्यों को राज्यसभा, लोकसभा सांसद या मुख्यमंत्री के पद के लिए नहीं चुना गया है। पत्र में पूरे भारत में कम से कम 100 लोकसभा टिकट क्षत्रिय समाज को आवंटित करने की मांग की गई है। इस पत्र के माध्यम से क्षत्रिय महासभा ने अपनी लंबे समय से चली आ रही परंपरा और समाज के प्रति अपने समर्पण को भी रेखांकित किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें