चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में बुधवार को प्राचार्य डॉ. संजय सहगल के मार्गदर्शन में एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर छात्रों का नामांकन किया गया और उन्हें एंटी रैगिंग की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग कमेटी की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि रैगिंग एक गंभीर अनुशासनहीनता है और इसे रोकना प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है। एंटी रैगिंग कमेटी के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने विद्यार्थियों को बनाए गए नियमों तथा शिकायत एवं सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।