आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर चयनित हुए अनमोल ठाकुर का घर पहुंचने पर स्वागत करते परिजन व पूर्व विध
- फोटो : poni news
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना ) उपमंडल के अंबोटा गांव के युवक अनमोल ठाकुर की आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर नियुक्ति हुई है। शनिवार को अनमोल घर लौटा तो पूर्व विधायक राजेश ठाकुर के साथ गांववासियों ने स्वागत किया। बेटे के कंधों पर स्टार लगने की खुशी में मां के आंखों में आंसू टपक पड़े। सीमित संसाधनों के बीच अनमोल ठाकुर ने युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। अनमोल स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। हाल में उन्होंने आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर अपने सपने को साकार किया है। अनमोल की मां पूजा ठाकुर गृहिणी है जबकि पिता सुशील ठाकुर प्राइवेट नौकरी करते हैं। अनमोल का स्वागत करने पहुंचे पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर बनकर अनमोल ने परिवार का ही नहीं बल्कि क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।