फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बड़साला के अनमोल बांका का एनडीए में 64वां रैंक

Tue, 23 Apr 2024 02:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सितंबर 2023 में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से संचालित नेशनल डिफेंस अकेडमी की परीक्षा, जो कि आर्मी नेवी और एयरफोर्स के लिए आयोजित की गई थी। उसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बडसाला के अनमोल बांका पुत्र दिनेश बांका ने ऑल इंडिया लेवल पर 64वां रैंक हासिल किया है। अनमोल की माता एक ग्रहणी है। यह उपलब्धि परिवार और क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी की बात है। अनमोल ने 12वीं की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रखी है। अभी परिणाम का इंतजार है। अनमोल के बड़े भाई अभय बांका ने भी पांच वर्ष पूर्व एनडीए की परीक्षा पास की थी, जो कि अब कैप्टन के पद पर तैनात हैं। अनमोल के दादा सोमनाथ भी पंजाब सरकार से सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। अनमोल के चाचा मुकेश बांका, अजय बांका ने भी प्रसन्नता जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें