फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक के वोट से अंजना चब्बा बनीं नप संतोषगढ़ की अध्यक्ष

Wed, 24 Jun 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नप संतोषगढ़ के वार्ड नौ से तीसरी दफा जीत हासिल करने वाली अंजना चब्बा को नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। लगातार दूसरी बार पार्षद बने वार्ड 2 से संदीप महेश को उपाध्यक्ष चुना गया। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार दोपहर तीन बजे एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद के 9 वार्डों में से 6 पर जीत हासिल करने वाले भाजपा समर्थित पार्षद व तीन कांग्रेस समर्थित पार्षद शामिल हुए। बैठक में सभी पार्षदों के पहुंचने के बाद एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदे के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू की। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से तीन महिला पार्षदों वार्ड एक से अंजू बाला, वार्ड तीन से चरणजीत कौर, वार्ड नौ से अंजना चब्बा ने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के 6 में से तीन महिला पार्षदों की ओर से नामांकन दाखिल करते ही भाजपा में असमंजस की स्थिति बन गई। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड 2 से पार्षद बने संदीप महेश ने अपनी दावेदारी जताई। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 8 से चुनाव में विजयी रहे समीर गौतम ने भी अपना नामांकन भरा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की तीन महिलाएं आमने-सामने चुनाव के लिए खड़ी हो गईं। सदर के विधायक एवं भाजपा नेता सतपाल सत्ती भी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। विधायक के पहुंचने के उपरांत पीठासीन अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को शुरू करवाया। जिसमें विधायक के वोट के अधिकार का इस्तेमाल होने के बाद अंजना चब्बा को कुल 10 मतों में से 5 मत हासिल हुए। विधायक का वोट अधिकार प्रयोग होने के चलते ही अंजना चब्बा चुनाव में जीत हासिल कर पाईं। चरणजीत कौर को कांग्रेस के पार्षदों के समर्थन से मत हासिल हुए। उपप्रधान पद पर हुए चुनाव में भाजपा समर्थित संदीप महेश को 10 में से कुल छह मत हासिल हुए जबकि कांग्रेस के समीर गौतम को कल चार मत मिले। संतोषगढ़ नगर परिषद पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा अपने पार्षदों के खेल में ही उलझ गई। जिसके चलते संतोषगढ़ नगर परिषद के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया को अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें