फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पशुपालन विभाग कार्यालयों परिसर में लगाएगा फलदार और औषधीय पौधे

Tue, 25 Jun 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में पशुपालन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आने वाले दिनों में विभाग की ओर से विभागीय कार्यालय परिसरों और अपनी सरकारी जमीन पर पौधरोपण करेगा। इसके लिए विभाग के उपनिदेशक ने सभी खंड अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के बाद अधिकारी भी अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के बाद पशुपालन विभाग के अधिकारी जमीन चिह्नित कर जिलेभर में गड्ढों की खोदाई में जुट गया है। अधिकारियों की मानें तो जिले में विभाग के छोटे-बड़े 250 के करीब संस्थान हैं। 15 जुलाई से शुरू होने वाले अभियान के तहत इन संस्थानों की भूमि पर कम से कम दो फलदार, दो औषधीय पौधों के साथ विभिन्न प्रजातियों के 10-10 पौधे लगाए जाएंगे।
वहीं, बंगाणा खंड में इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। यहां कर्मचारी मिलकर अभियान सिरे चलाएंगे और जन सहभागिता को भी सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों को बचाना और ऊना जिला के पर्यावरण को सुधारना है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास के लिए अहम होगी।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभागीय सभी कार्यालयों के परिसर एवं विभागीय सरकारी भूमि पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए लिखित निर्देश विभागीय अधिकारियों को किए गए हैं।
विज्ञापन


-डॉ. विनय शर्मा, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें