फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर पंचायत अंब में पशुपालन विभाग करेगा कुत्तों का रेबीज टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैड़ी (ऊना)। जिले में गर्मी के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पालतू और लावारिस कुत्तों में रेबीज की बीमारी फैलना शुरू हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीजन शुरू होने से पहले ही रेबीज की बीमारी को रोकने के लिए नगर पंचायत अंब ने कवायद शुरू कर दी। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से पशुपालन विभाग के साथ मिलकर 18 फरवरी को निशुल्क रेबीज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक वेटरनरी अस्पताल अंब में पालतू व लावारिस कुत्तों का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। नगर पंचायत ने इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने नगरवासियों से इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व अपने पालतू कुत्तों को स्वयं पशु अस्पताल लाकर टीकाकरण करवाने की अपील की है। इस संदर्भ में नगर पंचायत अंब की चेयरपर्सन इंदू धीमान ने बताया कि गर्मियों के मौसम में कुत्तों में पागलपन के कई मामले सामने आते हैं। नगर पंचायत के पास डॉग कैचर की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी के चलते इस बीमारी से बचने के लिए पशुपालन विभाग के साथ मिल कर यह एहतियाती कदम उठाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें