फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महाल लालसिंगी में चल रहे बंदोबस्त को लेकर प्रभावित किसानों में रोष

विज्ञापन
किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति मांगों को लेेकर मिनी सचिवालय परिसर में प्रदर्शनन्के
विज्ञापन
रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बोले- गैरकानूनी बंदोबस्त पर लगाई जाए रोक
नए राजस्व रिकाॅर्ड में किसानों की ओर से खरीदा गया रकबा किया जाए पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति ने महाल लालसिंगी में चल रहे बंदोबस्त को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गांववासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रभावित किसानों ने सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति के बैनर तले एमसी पार्क रोटरी चौक से लेकर मिनी सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली। समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकार से गुहार लगाई कि महाल लालसिंगी में चल रहे गैरकानूनी बंदोबस्त पर रोक लगाकर कानूनी बंदोबस्त शुरू किया जाए। नए राजस्व रिकाॅर्ड में किसानों की ओर से खरीदा गया रकबा पूरा किया जाए। विवादग्रस्त जमीन बेचने पर तुरंत रोक लगाई जाए। समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने बताया कि वित्तायुक्त एवं सचिव राजस्व हिमाचल प्रदेश सरकार ने 13-5-2008 को भूव्यवस्था अधिकारी धर्मशाला को आदेश दिए थे कि महाल लाल सिंगी का बंदोबस्त कब्जे को आधार मानकर किया जाए क्योंकि यहां का लट्ठा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और असल मुसावी व मोमी जिला व तहसील कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। दुर्भाग्यवश नए राजस्व रिकाॅर्ड में किसानों को वह जमीन उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है जो दशकों से उनके कब्जे में है क्योंकि नियमानुसार जमीदारी पर्चा में संबंधित किसानों का कब्जा नहीं लगाया गया है। नए राजस्व रिकाॅर्ड में किसानों की ओर से खरीदा गया रकबा भी पूरा नहीं किया गया है। महाल लाल सिंगी में कब्जा न लगाने तथा खरीदा गया रकबा पूरा न करने से जमीन विवाद पैदा हो गया है। इन परिस्थितियों का लाभ उठाकर प्रभावशाली लोग गरीब किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। राजस्व विभाग ने 927 तकसीम का हवाला देकर जमीन खरीदने वालों का रकबा या तो कम कर दिया या सालम रकबा ही खत्म कर दिया है। ग्रामीण सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि महाल लालसिंगी में गैरकानूनी बंदोबस्त बंद करके कानूनी बंदोबस्त शुरू करवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें