फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला में आठ फीट लंबा अजगर मृत अवस्था में मिला

विज्ञापन
टकारला में मिला मृत अजगर। स्रोत ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत टकारला में वीरवार रात ग्रामीणों को एक विशालकाय अजगर मृत अवस्था में मिला। लगभग आठ फीट लंबा यह अजगर टकारला सहकारी समिति के पीछे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई होगी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी। इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते वन्यजीव सुरक्षित ठिकानों की तलाश में बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे न केवल सांप, बल्कि अन्य जंगली जीव भी आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई देने लगे हैं, जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के रेंज ऑफिसर अंब राहुल ठाकुर ने बताया कि विभागीय स्टाफ को मौके पर भेज दिया गया है। अजगर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें