गा में केक काटने की रस्म के लिए एकत्रित हुए भक्तजन।
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत सिंगा में लखदाता पीर का जन्मोत्सव वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान ज्ञानी बाबा और गद्दी नशीन बाबा होशियार सिंह अमन ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कुलदीप माही ने अपनी आवाज में पीर का गुणगान किया। इसके उपरांत गिल सिस्टर ने अपनी आवाज में हाल ऐ दिल किस को सुनाए, पीरा दा है पीर, ज्ञानी बाबा पीर मेरा पीर है, खुली राह विच पाई असा तेरे आंदा जांदा तकदा रहीं... आदि की प्रस्तुतियों से गुणगान कर संगत को निहाल कर दिया। इस अवसर पर 80 किलोग्राम का केक काटा गया। केक काटने की रस्म पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी, डेरा गोलणी पंजाब बीबी हरबंसी देवी, बलबीर कुमार, शारदा पस्सीबाल और प्रधान ज्ञानी बाबा ने की।