लोअर देहलां के वार्ड नंबर 09 में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से भागवत कथा सुनते हुए श्रद्ध
ऊना। लोअर देहलां के वार्ड नंबर नौ में संत बाबा बालजी महाराज ने भागवत कथा का आयोजन किया। इस अवसर पर उच्च कोटि के धार्मिक संतों ने प्रवचन दिए। लोगों को झूठ, चोरी, नशाखोरी और समाज की सभी अन्य बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। भागवत कथा का संपूर्ण प्रवचन संत श्री कृष्ण नंद जी महाराज जी के कर कमलों से किया जा रहा है। संत बाबा बालजी के आगमन पर भारी संख्या में लोगों ने उनके चरणों में हाजिरी भरी। इस दौरान मजदूर नेता कामरेड जगत राम शर्मा के अलावा तेलु राम ऐरी, श्याम लाल सोनी, रजिंद्र सोनी, महिंद्र सोनी, मंगत राम सोनी, तरसेम लाल ऐरी आदि मौजूद रहे।