फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिट्टा के साथ अंबोटा का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। मादक द्रव्य पदार्थोें की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। रविवार को गगरेट पुलिस ने अंबोटा-आशादेवी मार्ग से चिट्टा के साथ अंबोटा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक होशियारपुर से चिट्टा लेकर आ रहा था। गगरेट पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गगरेट पुलिस की एक टीम रविवार को क्षेत्र की गश्त पर थी तो उन्हें अंबोटा-आशादेवी रोड पर एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल चालक घबरा गया। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 1.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार युवक होशियारपुर से चिट्टा लेकर आ रहा था। गगरेट पुलिस ने शुभम निवासी अंबोटा के विरुद्ध मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें