फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गूगल में चयनित पूर्व छात्र ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी ऊना में इंटर-कॉलेज मेंटरिंग सत्र में कॅरिअर बनाने के किए सुझाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना में टेक्निकल फेस्ट के तहत इंटर-कॉलेज मेंटरिंग सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम कॅरिअर मार्गदर्शन और तकनीकी क्षेत्र में पेशेवर विकास पर केंद्रित रहा। इसमें आईआईआईटी ऊना के छात्रों के साथ-साथ गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज, अंबोटा के 45 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र का नेतृत्व देवांग शर्मा ने किया, जो ट्रिपल आईटी ऊना के 2023 बैच के आईटी विभाग के पूर्व छात्र हैं और हाल ही में गूगल से जॉब ऑफर प्राप्त किया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में कॅरिअर बनाने, इंटरव्यू की तैयारी करने और तकनीकी कौशल मजबूत करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने अपने जूनियर्स का मार्गदर्शन करने के लिए सराहा और पूर्व छात्रों के सहयोग और समुदाय की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सत्र बेहद इंटरैक्टिव रहा। इसमें छात्रों ने सवाल पूछे, व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त किया और उपयोगी जानकारियां हासिल कीं। यह सभी के लिए एक सार्थक और प्रेरणादायक अनुभव बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें