ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत एक महिला की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मानसिक उत्पीड़न पर एफआईआर दर्ज की गई है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विक्रम निवासी ऊना पिछले काफी समय से उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी रास्ता रोककर अभद्र टिप्पणियां करता था। इसके साथ उसे व उसकी बेटी को धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा, जिससे परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है। संवाद