फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक के भतीजे को नियमों के खिलाफ सी-क्लास लाइसेंस जारी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पूर्व एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक युवक को सी-क्लास ठेकेदार लाइसेंस नियमों के विपरीत दिया गया। इस संदर्भ में रजत, रोहित और अंकित की ओर से शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक ऊना और एसपी विजिलेंस को देकर जांच की मांग उठाई गई है। शिकायत में आरोप है कि यह लाइसेंस नियमों को ताक पर रख पर रख अभिषेक शर्मा पुत्र सुरेश दत्त को कर जारी किया गया, जोकि कुटलैहड़ के विधायक का भतीजा है। अभिषेक शर्मा ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग कर रखी है और नियमानुसार सीधे सी क्लास ठेकेदार बनने के काबिल नहीं। शनिवार को विश्राम गृह ऊना में पत्रकार वार्ता में विनय शर्मा ने बताया कि मामले में नियमों के विपरीत जाकर ऐसा करना यह भ्रष्टाचार के संदेह को भी बताता है। ऐसे में पुलिस और विजिलेंस दोनों को शिकायत की गई है। इसमें अभिषेक शर्मा और उनके पिता सुरेश शर्मा निवासी बरनोह, लोक निर्माण विभाग ऊना के एसई व बंगाणा के एक्सईएन, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर डिस्ट्रिक्ट इंटेग्रेटेड डेवलपमेंट ऊना को नामजद किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारी का सी क्लास लाइसेंस आठ लोगों को जारी किया था। इसमें नियमानुसार वर्क डन और सिविल इंजीनियरिंग होना अनिवार्य है। लेकिन, अभिषेक की मेकेनिकल डिग्री है जो सी क्लास ठेकेदारी लाइसेंस के लिए अयोग्य है। इसके बावजूद अभिषेक को टेंडर अवार्ड किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें