फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथू में क्रशर संचालक से जबरदस्ती वसूली का आरोप, मामला दर्ज

Mon, 24 Jun 2024 04:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रशर सामग्री के ट्रक डिस्काउंट रेट पर देने के लिए स्थानीय युवक करता है ब्लैकमेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत पड़ते बाथू के क्रशर संचालक ने एक स्थानीय व्यक्ति पर जबरदस्ती वसूली के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता क्रशर संचालक शैलेश पेरिवाल ने बताया कि उनका क्रशर बाथू में है। राहुल राजपूत नाम का व्यक्ति उनसे जबरदस्ती वसूली कर रहा है। पहले राहुल की ओर से क्रशर से डिस्काउंट रेट पर ट्रकों में क्रशर सामग्री मांगी जा रही थी और डिसकाउंट रेट पर ट्रक लोड भी किए गए। जब क्रशर पर तैनात स्टाफ ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो राहुल उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगा। यहां तक की जबरदस्ती वसूली में राहुल ने इनसे एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये की मांग भी रखी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि आरोपी से जान का डर भी है, इसलिए पुलिस उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई करे। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें