फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायजादा को शुभकामनाएं, पर कोई उपलब्धि तो बताएं : सत्ती

Fri, 03 May 2024 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय ऊना में प्रैसवार्ता को संबो​धित करते पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती
विज्ञापन
ऊना। सतपाल रायजादा को शुभकामनाएं हैं, लेकिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की कोई उपलब्धि बताएं। ऊना विधानसभा में उन्हें 15 वर्ष राजनीतिक कॅरियर में हो गए हैं। कोई एक ईंट उठाकर बताएं कि उन्होंने विकास के नाम पर लगाई है। यह बात पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने वीरवार को भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में कही। सतपाल सत्ती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति खराब है, कोई टिकट के लिए मान नहीं रहा था, न ही कोई सशक्त नेता कांग्रेस के पास है, इसलिए अंत में सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा ऊना सदर में भाजपा कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को बची राशि दिलवा नहीं पाए हैं। कांग्रेस की ऊना में यही उपलब्धि है कि 15 शराब के ठेके खुले हैं। इस दौरान मनोहर लाल शर्मा, राज कुमार पठानिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें