फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सभी स्कूल यू डाइस पर बच्चों की हाजिरी लगाना करें सुनिश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने स्कूल मुखिया को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

स्कूलों में पढ़ाई नियमित शुरू करने के लिए बच्चों को जल्द बुलाएं स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सभी स्कूलों में बच्चों की हाजिरी लगाना यू डाइस से अनिवार्य कर दिया है। इस सत्र से प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने धरातल पर सख्त कार्रवाई करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने सभी स्कूल मुखिया को निर्देश जारी कर दिए हैं कि सरकारी और मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल यू डाइस पर बच्चों की हाजिरी लगाना सुनिश्चित करें। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी नियमित रूप से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक बात स्पष्ट की है कि अगर इस प्रक्रिया में कोई भी अनियमितता पाई गई तो विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान कोई भी खामी पाएगी या बच्चों की हाजिरी नियमों के तहत यू डाइस पर नहीं लगाई जाएगी तो स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसे स्कूलों की मान्यता तक रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने निजी और सरकारी स्कूलों के मुखिया को चेताया है कि वे नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी हाजिरी की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि आगे बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखी जा सके। सत्र में पढ़ाई के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा कि वह नियमित तौर पर स्कूलों में जायजा ले रहे हैं और जगह-जगह पर जाकर निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां पाई जा रही हैं। उन्हें दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि सरकार का गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने का जो लक्ष्य है। उसे सामूहिक प्रयासों से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें