राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरुक करते हुए स्टाफ सदस
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जटहेड़ी में वीरवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सभी विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। टीजीटी मेडिकल नवीन कुमार ने बताया कि राउंडवर्म, व्हिपवर्म और हुकवर्म जैसे आंत्र परजीवी कृमि दूषित मिट्टी से फैलते हैं। प्रिंसिपल मंजू रानी ने कहा कि सरकार की ओर से 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रवक्ता शशि पाल ने बताया कि यह दिवस 2015 में शुरू हुआ था और डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया की लगभग 24% आबादी कृमि संक्रमण से प्रभावित है, जबकि भारत में 14 वर्ष तक के करीब 24 करोड़ बच्चे इसके खतरे में हैं।