फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कृषि अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट को मिला नया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। कृषि अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट को आधुनिक कृषि गतिविधियों के लिए नया ट्रैक्टर प्रदान किया गया है। बुधवार को एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ट्रैक्टर को खुद चलाकर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक बबलू ने कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्रों की मजबूती से क्षेत्र के किसानों को तकनीकी सहायता और आधुनिक संसाधनों का लाभ मिलता है। यह ट्रैक्टर कृषि गतिविधियों के साथ-साथ किसानों के प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन परियोजनाओं में भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि सरकार खेती को लाभकारी बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आने वाले समय में कृषि अनुसंधान उपकेंद्र को और भी आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। इस मौके पर कृषि अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट के वैज्ञानिक डॉ. सौरव शर्मा, बीडीसी सदस्य डॉ. राजपाल शर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें