चिंतपूर्णी कॉलेज व भरवाई स्कूल के बीच में हुआ समझौता। संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं के बीच बुधवार को समझौता हुआ। इस दौरान महाविद्यालय और स्कूल के प्रतिनिधियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। शिक्षा निदेशालय उच्चतर हिमाचल प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार स्कूलों को गोद लेने की प्रक्रिया के तहत यह समझौता किया गया। इस समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम करना है। यह कदम छात्रों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस प्रक्रिया के तहत राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं के कार्यकारी प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला महंता की कार्यकारी प्राचार्य कंचन ने एमओयू साइन किया। संवाद