फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईटीआई नंगल और बीबीएमबी के बीच समझौता

Sun, 09 Jun 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बीबीएमबी नंगल व आईटीआई नंगल के अधिकारी डियूल प्रशिक्षण प्रणाली के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्ष
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। आईटीआई नंगल और बीबीएमबी ने प्रशिक्षण की नियमित प्रणाली के तहत डीएसटी योजना के तहत एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। डियूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग स्कीम के तहत आईटीआई नंगल के विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाखड़ा बांध के मुख्य अभियंता चरणप्रीत सिंह बीबीएमबी की उपस्थिति में हुए एमओयू पर आईटीआई नंगल के प्रिंसिपल गुरनाम सिंह ने सहमति जताई। आईटीआई नंगल के प्राचार्य गुरनाम सिंह ने बताया कि तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्देशानुसार और निदेशक तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर यह एमओयू किया गया है। इसमें फिटर, वेल्डर रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशन आदि व्यवसायों में व्यावहारिक प्रशिक्षण बीबीएमबी में दिया जाएगा। इस अवसर पर बीबीएमबी एससी मुख्यालय के अभियंता संजीव कुमार, अभियंता राजीव कुमार गोयल निदेशक जल विनियमन, अभियंता अरविंद कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें