फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद सियासी गलियारों में बढ़ी सरगर्मियां

Wed, 22 Apr 2026 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासत पूरी तरह गरमा गई है। खासकर गगरेट नगर पंचायत में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने के आसार नजर आ रहे हैं। सात वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर दावेदारों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरने को तैयार हैं। परिसीमन (डिलिमिटेशन) के बाद बदले वार्डों के समीकरणों ने इस बार चुनाव को और भी रोचक बना दिया है। कई वार्डों में नए चेहरे अपनी किस्मत आजमाने के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे पुराने समीकरण पूरी तरह बदलते दिख रहे हैं। युवाओं और पहली बार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो बदलाव की उम्मीद के साथ मैदान में उतर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, अनुभवी नेता भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। हर वार्ड में विकास, सफाई, पानी और सड़क जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे, जिनके आधार पर वोटरों को साधने की कोशिश की जा रही है। गगरेट नगर पंचायत के सातों वार्डों में इस बार सीधी टक्कर के साथ-साथ कई जगह त्रिकोणीय मुकाबले के भी संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में चुनावी नतीजे किसके पक्ष में जाएंगे, यह कहना फिलहाल मुश्किल है लेकिन इतना तय है कि इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और कड़े मुकाबले वाला होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें