संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैंप 13 फरवरी को सुबह से शुरू होगा। कैंप के समापन के बाद अंतिम टीम का चयन किया जाएगा, जो सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट मैचों में भाग लेगी। ये मुकाबले अमतर में खेले जाएंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऊना के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि 50 के करीब खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जबकि हुनर परखने के बाद 32 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया है। चयनित खिलाड़ियों में अंकुश, राघव, अंकित कलसी, नितिन शर्मा, अमनप्रीत, केशव सैनी, दीप, राघव बाली, रितिक कालिया, अभिनव शर्मा, अजीज मोहम्मद, अंकुश बेदी, पृथ्वी, पूरब और राघव अग्निहोत्री शामिल हैं। इसी प्रकार अन्य चयनित खिलाड़ियों में अमित धीमान, अर्पित, अनिरुद्ध शर्मा, महेश ठाकुर, आदित्य ठाकुर, हेमराज, हिमांशु शर्मा, उमीद सिंह, विकास शर्मा, अनिकेत, आर्यन शर्मा, विनय, रितेश, मोहित, मेहरदीप, लक्षित और आदित अरोड़ा के नाम शामिल हैं। कैंप के दौरान खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर, तकनीकी कौशल और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।