फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पार्षद सरोज देवी के बाद अब अंजू बाला ने की सत्ती से भेंट

Wed, 27 May 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाली वार्ड छह की पार्षद सरोज देवी ने भाजपा को समर्थन का एलान किया है। इसके बाद अब मंगलवार को वार्ड आठ से निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाली अंजू बाला ने भी भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती से उनके निवास पर अपने समर्थकों संग भेंट की और भाजपा में विश्वास व्यक्त किया। उनकी इस भेंट से यह साफ हो गया है कि उनकी निष्ठा पहले भी भाजपा में ही थी लेकिन वार्ड आठ में उन्हें भाजपा की ओर से समर्थन न दिए जाने के बाद ही उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया था। पार्षद सरोज देवी तथा पार्षद अंजू बाला इन दोनों का भाजपा को न केवल खुला समर्थन देने बल्कि भाजपा में अपना विश्वास व्यक्त करने से अब नगर परिषद में पार्षदों की संख्या छह हो गई है। सूत्रों के अनुसार वार्ड दो से पहली मर्तबा भाजपा की समर्थित प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतकर आई मीना कुमारी को अध्यक्ष पद की कुर्सी की अब प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित है, लिहाज़ा वार्ड दो तथा वार्ड आठ से ही दो महिला पार्षद जीतकर आई हैं। सूत्रों के अनुसार वार्ड छह की पार्षद सरोज देवी को उपाध्यक्ष पद मिल सकता है। नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में से चार वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि दो निर्दलीय पार्षदों ने अपना समर्थन दे दिया है जिससे अब भाजपा का ही अध्यक्ष बनेगा यह तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें