फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एडवोकेट इलेवन ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब(ऊना)। सांसद खेल महाकुंभ के तहत चक्क के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन पहला मैच सपौरी इलेवन और एडवोकेट इलेवन अंब के बीच हुआ। इस मुकाबले में सपौरी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 65 रन बटोरे। लक्ष्य का पीछा करते हुए एडवोकेट इलेवन अंब की टीम ने दसवें ओवर में लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया। मुकाबले में टीम के लिए तीन ओवर में बारह रन देकर चार विकेट लेने वाले नवीन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वीरवार को आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भाजपा नेता स्पर्श शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच भरवाईं इलेवन और चुरुडू इलेवन के बीच हुआ। इस मैच में भरवाईं की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बारह ओवर में 127 रन बटोरे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चुरुडू की टीम 54 रन बनाकर आलआउट हो गई और मैच भरवाईं इलेवन ने जीत लिया। इस मैच में 29 बाल पर 59 रन हासिल करने बाले खिलाड़ी अनीश चंदेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अगला मुकाबला कटौहड़ कलां तथा कुठियाड़ी के बीच हुआ। इस मुकाबले में कटौहड़ कलां ने टॉस जीता और निर्धारित ओवर में 73 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुठियाड़ी की टीम ने 11 वें ओवर में 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मुकाबले में 14 रन और 2 विकेट लेने बाले चंद्रशेखर शेखू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एक मुकाबला कुठेड़ा खैरला इलेवन और नैहरियां इलेवन के बीच हुआ। इसमें नैहरियां की टीम ने टॉस जीता और पूरी टीम 49 रन पर आलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुठेड़ा खैरला इलेवन की टीम ने 7वें ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए और मैच जीत लिया। इस मैच में टीम के लिए 4 विकेट लेने बाले वीरेंद्र बब्बू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें