फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डेंगू और स्क्रब टायफस को लेकर एडवाइजरी जारी

सार

ऊना में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और स्क्रब टायफस के बढ़ते मामलों को लेकर जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सावधानी और समय पर इलाज की आवश्यकता पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और स्क्रब टायफस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जनता को सतर्क रहने का आग्रह किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके वर्मा के अनुसार इन दिनों दोनों रोगों के फैलने की संभावना सबसे अधिक रहती है, इसलिए सावधानी आवश्यक है। डेंगू का संक्रमण एडीस मच्छर के काटने से होता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, कमजोरी, उल्टी और चक्कर आना शामिल हैं। वहीं, स्क्रब टायफस जीवाणु (रिकेट्सिया) से फैलता है, जो पिस्सुओं के काटने से मानव शरीर में प्रवेश करता है। यह रोग खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों में विकसित होता है और त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है, जिससे बुखार होता है। स्क्रब टाइफस से बचाव के लिए घर और आसपास का वातावरण साफ रखें, घर के चारों ओर घास और खरपतवार न उगने दें, तथा अंदर और बाहर कीटनाशक का छिड़काव करें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि इन रोगों के लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच व उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें