नारी (ऊना)। लाल लक्ष्मण दास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजावर में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन आयुर्वेदिक ऑफिसर राजिंदर सिंह ने वॉलंटियर्स को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। डॉ. राजेंद्र ने बच्चों को संतुलित आहार लेने, प्रतिदिन योग करने, अपने शरीर और अपने आसपास सफाई रखने की नसीहत दी। नीलम रानी ने कहा कि बच्चों को डॉक्टर की बताई बातों पर अवश्य अमल करना चाहिए। मानव जीवन का पहला उद्देश्य शरीर का स्वस्थ होना है। यदि शरीर स्वस्थ है तो पढ़ाई या अन्य कार्य किए जा सकते हैं। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी मंजीत और संदीप सिंह भी उपस्थित रहे।