फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब कॉलेज में पीजी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में पीजी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया 7 जुलाई से आरंभ हो रही है। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होगी। इसमें कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से फर्स्ट सेमेस्टर जिसमें पीजी के इंग्लिश, एमकॉम तथा पीजीडीसीए जैसे विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रोल ऑन एडमिशन एमए और एम कॉम थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थी भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन फॉर्म जमा करवा सकते हैं। इन विषयों की पहली मेरिट लिस्ट 19 जुलाई को 11 बजे लगेगी। इसके बाद 21 से 24 जुलाई को 10 से 3 बजे तक काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। एडमिशन फीस 21 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 25 जुलाई को 5 बजे तक लगा दी जाएगी। इसके बाद 26 से 28 जुलाई को 10 से 3 बजे तक काउंसलिंग तथा ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन फीस जमा करवाने की प्रक्रिया होगी। रोल ऑन एडमिशन थर्ड सेमेस्टर की प्रक्रिया भी 10 से 24 जुलाई तक रहेगी। इसके उपरांत रेगुलर पीजी कक्षाएं 29 जुलाई से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें