फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महाविद्यालय बंगाणा में पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी 15 जुलाई तक भर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आगाज होने जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने पीजी कोर्स (एमए हिंदी, एमए इंग्लिश, एमकॉम, पीजीडीसीए) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.gcbangana.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने के बाद विद्यार्थियों को उसका प्रिंटआउट लेकर महाविद्यालय कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा। छंटनी 16 जुलाई को होगी। प्रथम मेरिट सूची 17 जुलाई (महाविद्यालय सूचना पट्ट पर) जारी होगी। काउंसलिंग 18 जुलाई को हागी। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई को होगी। नियमित कक्षाएं 22 जुलाई से आरंभ होगी। डॉ. ठाकुर ने क्षेत्र के विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और महाविद्यालय में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी संकाय और आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें