जोल (ऊना)। उप तहसील जोल के राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में बीए, बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी और महाविद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत युवा प्रवेश पा सकते हैं।। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बलविंदर सिंह राणा ने बताया कि बीए, बीकॉम के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश 13 जून से 19 जून तक, फीस जमा तिथि 21 जून से 23 जून तक और 28 जून से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। आवश्यक दस्तावेज पिछली कक्षा की अंक तालिका, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति अनिवार्य हैं। प्रवेश प्रपत्र महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि महाविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार शुल्क का भुगतान होगा। संवाद