फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रिपल आईटी ऊना सलोह में प्रशासनिक संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रार और चेयरमैन के पद लंबे समय से खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। ट्रिपल आईटी ऊना सलोह इस समय प्रबंधन के संकट से गुजर रहा है। संस्थान में रजिस्ट्रार और चेयरमैन जैसे अहम पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों ने चिंता जताई है कि महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति न होने से शिक्षा और विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। नीतिगत फैसलों में देरी होने के कारण विद्यार्थियों का भविष्य भी प्रभावित हो सकता है। लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि शीघ्र स्थायी रजिस्ट्रार और चेयरमैन की नियुक्ति की जाए, ताकि संस्थान का संचालन सुचारू रूप से हो और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। इस संबंध में डायरेक्टर प्रो. मुनीश गौड ने बताया कि कुछ महीने पहले रजिस्ट्रार के साक्षात्कार हुए थे, लेकिन अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें