फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्लानिंग काम कर रहा प्रशासन : सतपाल सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी चौक के कारोबारियों ने विधायक के समक्ष रखी परेशानियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार शाम को शहर का दौरा किया। इस दौरान रोटरी चौक के व्यापारियों ने विधायक के समक्ष प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के चलते जो परेशानियां पेश आ रही हैं, उनसे रूबरू करवाया। विधायक का कहना है कि जो व्यवस्था वर्तमान में प्रशासन की ओर से की जा रही है वह बिना प्लानिंग के काम हो रहा है। अगर कोई भी नए काम की शुरुआत करनी है, तो उसके लिए प्लानिंग की जाना जरूरी है ताकि रोजी-रोटी के जुगाड़ में जो कारोबारी बैठे हैं, उनकाे कोई दिक्कत न आए और जो प्रशासन काम कर रहा है, ऐसे आदेश आगामी भविष्य में वापस लेने पड़ेंगे। तमाम तरह के पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन को काम करना होगा और जो वर्तमान में बिना प्लानिंग के आदेश जनता पर थोपे जा रहे हैं, उससे आम जनता काफी हताश है। प्रशासन जनहित में जो भी निर्णय ले, पहले आम जनता के हितों को ध्यान में रखें ताकि कोई भी वर्ग प्रभावित न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें