थानाकलां (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऊना की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का जिलास्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह शिक्षा भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन समूर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि गुरपाल राणा वित्त अधिकारी इंडस विवि, विशिष्ट अतिथि अर्चना कुमारी, विशेष रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय ठाकुर व कार्यक्रम अध्यक्ष विवेक शर्मा उपस्थित रहे। जिला संयोजक अनुराग शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की ओर से हर वर्ष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई जाती है। इसमें प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को 31000, 21000, 11000 व 11000 के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाते हैं। जिला ऊना में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाठियानी के आदित्य सोनी, दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला महंता की छात्रा समीक्षा डढ़वाल व तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैहरियां की छात्रा सोनाली देवी ने हासिल किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता व अन्य सदस्य मौजूद रहे।