गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के कलोह गांव की अदिति शर्मा ने सीएसआईआर जेआरएफ टेस्ट क्वालीफाई कर राष्ट्रीय स्तर पर 137वां रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। अदिति शर्मा अब अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। उन्हें पीएचडी के दौरान रिसर्च कार्य के लिए 37 हजार रुपये का स्टाईपेंड भी दिया जा रहा है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली आदिति शर्मा ने अपनी दस जमा दो तक की पढ़ाई सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट से की। इसके बाद बीएससी (आनर्स) गणित डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर से करने के साथ एमएससी गणित भी इसी यूनिवर्सिटी से की। अदिति ने दो बार गेट की परीक्षा पास की जबकि सेट भी पास किया। अदिति ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा पास की, लेकिन साक्षात्कार में चूक गई। अब अदिति ने सीएसआईआर जेआरएफ की परीक्षा पास कर फेलोशिप हासिल की है। अदिति की इस उपलब्धि पर उसके गांव कलोह में भी खुशी की लहर है। पिता योगेश शर्मा ने बताया कि बेटी की उपलब्धि पर उन्हें नाज है। संवाद