फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एडीसी ने पत्नी संग किए माता चिंतपूर्णी के दर्शन

सार

भरवाईं (ऊना) में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्रि से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरवाईं (ऊना)। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने शुक्रवार को पत्नी के साथ चिंतपूर्णी माता के दरबार में हाजिरी लगाई और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर न्यास के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एडीसी ने माता के दरबार पर नवरात्रों के सफल और सुचारु संचालन की मंगलकामना की। उन्होंने मंदिर प्रांगण तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगामी शारदीय नवरात्र को देखते हुए उन्होंने पार्किंग, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं समेत संपूर्ण तैयारियों को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति, लंगर स्थलों की सफाई तथा सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें चौकस रहें ताकि किसी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें