फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ी लगाने पर दो के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण और यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ पुलिस थाना अंब ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे अवैध रूप से रेहड़ी लगाने और पैदल चलने वालों के लिए खतरा पैदा करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत मामले दर्ज किए हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अजय कुमार की टीम गश्त के दौरान पक्का परोह के पास मौजूद थी। वहां उत्तर प्रदेश के बरेली (हाल निवासी कटोहड़ कलां) के अवधेश कुमार ने सड़क किनारे सब्जी की रेहड़ी लगा रखी थी। पुलिस के अनुसार इस रेहड़ी के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वहीं, एक अन्य मामले में मुख्य आरक्षी विनोद कुमार की टीम ने लोअर भंजाल में शाम करीब 5.45 बजे कार्रवाई की। यहां मुबारिकपुर के निवासी राकेश कुमार (40) ने सड़क के किनारे छोले-कुलचे की रेहड़ी लगा रखी थी, जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि मार्ग पर अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस सख्त रुख अपना रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें