फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना नंबर और फटे साइलेंसर वाले बाइक चालकों पर की कार्रवाई

Sun, 08 Sep 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली पुलिस ने तीन बुलेट बाइकों के उतरवाए साइलेंसर
विज्ञापन

पांच बिना नंबर प्लेट बाइक चालकों को थाने ले जाकर सिखाया सबक

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली पुलिस ने अब नया अभियान चलाया है। इसमें बिना नंबर वाली किसी भी गाड़ी को इलाका में घूमने नहीं दिया जाएगा। बुलेट चालक पटाखा या फटे साइलेंसर प्रयोग करते हैं, तो उनके साइलेंसर खुलवाए जाएंगे।
इसके अलावा अगर कोई कानून की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसी कड़ी में थाना प्रभारी सुनील कुमार अपनी टीम सहित कांगड़, सलोह भदसाली, घालूवाल के क्षेत्र में पूरा दिन पेट्रोलिंग पर रहे, जो भी गाड़ियां बिना नंबर तथा फटे हुए साइलेंसर प्रयोग करते मिले, उन सभी को सबक सिखाया। कुछ चालकों ने फटे हुए साइलेंसर खुद खोलकर पुलिस के पास जमा करवा दिए तथा कुछ ने चालान भरकर अपनी जान बचाई। बिना नंबर बाइकों को पुलिस थाना में ले गई। इस दौरान करीब आठ बाइक सवारों पर कार्रवाई की गई। उन्हें भविष्य में नियमों को ध्यान में रखकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी गई। ध्यान रहे कि हरोली क्षेत्र पंजाब से सटा होने के कारण अपराधियों के निशाने पर रहता है। अकसर अपराधी यहां आकर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। अभी तक की घटनाओं को अगर ध्यान कर लें तो ज्यादातर मामलों में बिना नंबर बाइक प्रयोग की गई हैं। इसलिए अब सभी पंचायतों के साथ मिलकर यह निर्णय लिया गया है कि बिना नंबर बाइक तथा किसी भी गाड़ी को इलाका में घूमने नहीं दिया जाएगा। सभी रेहड़ी-फड़ी वाले व्यक्तियों को थाना में तथा संबंधित पंचायत में रजिस्टर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने हरोली क्षेत्र की जनता से अपील की कि बिना नंबर की बाइक का कोई भी प्रयोग न करे। कोई भी व्यक्ति या युवक अपने किसी बुलेट में पटाखे साइलेंसर का प्रयोग न करे, नहीं तो शरारती तत्वों को अच्छे से सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें