अंब(ऊना)। नैहरियां में जल शक्ति विभाग के सरकारी पाइप चोरी करने के मामले में पकड़े गए पांचों आरोपियों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें वीरवार तक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले का मुख्य आरोपी और गाड़ी का चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला तब सामने आया था, जब विभाग के ठेकेदार गगन कुमार ओहरी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपियों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आगामी छानबीन की जा रही है।