फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिकअप ट्राला चोरी मामले में आरोपी चार दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने पिकअप ट्राला चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे मंगलवार तक चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। यह कार्रवाई ऊना रोड निवासी अनुभव दीप सूद की शिकायत पर की गई, जिनका पिकअप ट्राला 31 जनवरी की रात उनकी दुकान के बाहर से चोरी हो गया था। शिकायत के अनुसार उन्होंने अपना ट्राला रोजाना की तरह दुकान के सामने पार्क किया था, लेकिन देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें तीन लोग ट्राला ले जाते हुए दिखाई दिए। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार रात पंजाब के कपूरथला में दबिश दी और ऋषि नगर, पटियाला निवासी कमल प्रीत सिंह को चोरी के ट्राला के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और क्षेत्र में हुई अन्य संभावित वारदातों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे। फिलहाल पुलिस टीम गिरोह के फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें