फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 04 Aug 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने गांव के व्यक्ति पर जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक ऊना के निर्देश पर अंब थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 13 जुलाई को सुबह के लगभग साढ़े आठ बजे वह और उसका भाई मकान में ईंट ढो रहे थे। उस वक्त गांव के ही रहने वाले एक परिवार के पांच लोग, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थे। वहां आए और घर के आगे निकाली गई पानी की नाली को लेकर विवाद करने लगे। उनमें से दो भाइयों ने उन्हें धमकियां दीं और जातिसूचक शब्द कहे। उनके साथ उसकी जमीन का विवाद भी चल रहा है। नाली के विवाद के समय एक व्यक्ति, जिसके पास जाड़ी (जमीन की गुड़ाई करने का औजार) थी। उसके साथ हाथापाई के दौरान उसने औजार उसके हाथ से छीन लिया और वह गिर गया। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 3(1) (आर), 3(1)(एस) एससी एंड एसटी एक्ट, 332(सी), 352, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें