फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। महिला थाना ऊना में युवती ने नंगल के विवाहित युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों से यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि मार्च 2023 में उसकी दोस्ती नंगल के अंकुश शर्मा से हुई। आरोप है कि अंकुश ने विश्वास दिलाया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा और इसी भरोसे में उसने शारीरिक संबंध भी बनाए। अब वह लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। कभी उसका नंबर ब्लॉक कर देता, कभी घरवालों के सामने बिना गलती के माफी मंगवाता है। जब भी महिला किसी बात के लिए मना करती है तो शादी से इनकार करने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी आरोपी ने यौन शोषण किया। अब वह रोज किसी न किसी बहाने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। महिला की ईमेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें