फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धोखाधड़ी से जमीन का इंतकाल करवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत खरोह गांव निवासी व्यक्ति ने कांगड़ा निवासी पर धोखाधड़ी कर जमीन का इंतकाल का इंद्राज दर्ज कराने का आरोप लगाया है। पुलिस के शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सूरज प्रकाश निवासी गांव खरोह, भरवाईं जिला ऊना ने नायब तहसीलदार कार्यालय भरवाईं के माध्यम से पुलिस थाना चिंतपूर्णी को धोखाधड़ी के बारे में बताया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अश्वनी कुमार निवासी परागपुर जस्वां कोटला, जिला कांगडा ने गलत तरीके से मुखत्यारनामा अदालत में पेश करके रजिस्ट्री करवाई। आरोप लगाया कि बीती 30 दिसंबर 2025 को अश्वनी कुमार ने गलत इंतकाल का इंद्राज करवा कर उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें