फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खाते से साढ़े छह लाख रुपये उड़ाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के सेल्स ऑफिसरों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

एसपी बोले, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल थाना क्षेत्र के तहत एक बैंक में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें राजिंद्र कुमार (55), निवासी गांव सिंगा ने बैंक के सेल्स ऑफिसर विवेक (23 वर्ष) और गौरव चंदेल (31 वर्ष) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके किसान कृषि कार्ड की लिमिट से धोखाधड़ी कर सात लाख रुपये निकाल लिए हैं। राजिंद्र के अनुसार उन्होंने दिसंबर 2023 में विवेक और गौरव के कहने पर सात लाख की कृषि कार्ड लिमिट बनवाई थी। 23 अक्तूबर 2024 को जब राजिंद्र का भाई बैंक से पैसे निकालने गया तो उसे केवल 50,000 रुपये शेष मिले। जांच में सामने आया कि विवेक और गौरव ने राजिंद्र का एटीएम अपने पास रखकर विभिन्न एटीएम से यह रकम निकाल ली। बता दें कि कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। उसमें भी शिकायतकर्ता ने विवेक के विरुद्ध 3,90,000 रुपये की धोखाधड़ी का मामला थाना टाहलीवाल में दर्ज हुआ था। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना क्षेत्र में बैंकिंग सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है और लोग ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें