फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले का आरोपी फिर भेजा न्यायिक हिरासत में

Tue, 08 Sep 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी फौजी को पुलिस रिमांड समाप्त होने पर सोमवार को दोबारा अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी एक 26 वर्षीय युवती ने गत 10 मई को पुलिस थाना अंब में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का कहना था कि लंबे समय तक शोषण करने के बाद जब शादी की बात आई तो आरोपी अपने वादे से साफ मुकर गया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। कड़ी मशक्कत के बाद अंब पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और बिहार स्थित उसकी सैन्य यूनिट में दबिश देकर उसे धर दबोचा। शुक्रवार रात्रि आरोपी को हिरासत में लेकर अंब लाया गया था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सोमवार को रिमांड की अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजने के निर्देश दिए। मामले की पुष्टि एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें