फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नकली करंसी मामले के आरोपियों को मिला तीन दिन का पुलिस रिमांड

Fri, 03 May 2024 03:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चिंतपूर्णी के समीप थनीकपुरा गांव में पुलिस ने पंजाब नंबर पीबी29 एल 6830 की एक गाड़ी में से करीब 42400 की नकली करंसी बरामद करने मामले आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन तक पुलिस रिमांड में लेने के आदेश दिए हैं।
डीएसपी अंब डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि जल्द ही पूछताछ में कई रहस्य सामने आएंगे और आरोपी कई राज उगलेंगे। उन्होंने बताया कि गाड़ी में समीर मोगा पंबाब उम्र 19 साल, मणी निवासी तलबंडी तहसील व जिला फिरोजपुर पंजाब उम्र 19 साल और राकेश निवासी जमशेदखास जालंधर उम्र 22 साल के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने करंसी को अपने कब्जे में लेने के साथ-साथ गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में चल रहे चुनावी माहौल के बीच इस तरह नकली नोटों का बरामद होना अपने आप में बड़े सवाल पैदा कर रहा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर गठित की गई फ्लाइंग स्क्वाॅयड द्वारा नाकेबंदी करते हुए हर वाहन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक गाड़ी फ्लाइंग स्क्वॉयड के नाके की तरफ आई, जिसे पुलिस ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया। जांच के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने गाड़ी में से उक्त करंसी बरामद की। आरंभिक जांच में अधिकारियों ने इन सभी नोटों को नकली पाया। टीम ने तुरंत गाड़ी में सवार तीनों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर काेर्ट में पेश किया और तीन दिन तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें