फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेरोइन के साथ पकड़ा आरोपी पुलिस हिरासत में भेजा

Fri, 17 Apr 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब के तहत कलरूही क्षेत्र में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी का पिछला रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने वीरवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे शुक्रवार तक फिर से पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए गए हैं। बताते चलें कि गत मंगलवार को पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान वाटरशेड टैंक के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 6.36 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान तलवाड़ा निवासी रिशू के रूप में हुई। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें