अदालत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। टाहलीवाल पुलिस टीम की ओर से गोंदपुर बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात 28.32 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े पिकअप सवार तीन लोगों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस यह पता लगाने के प्रयास में है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए और कहां लेकर जा रहे थे। मामले में कुछ अन्य गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को गश्त के दौरान जब गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो गाड़ी नंबर एचपी80बी-1092 के चालक संदीप कुमार पुत्र अमृतलाल निवासी गोंदपुर, विक्की पुत्र राधे शाम निवासी अमृतसर व शिव शर्मा पुत्र ओंकार शर्मा निवासी गोंदपुर जयचंद से 28.32 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। पुलिस इस मामले से जुड़े हर पहलू के की गहनता से पड़ताल करने में जुट गई है।