ऊना। कोटला कलां में पुलिस ने एक व्यक्ति को 3.04 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को पुलिस थाना सदर की टीम कोटला कलां में गश्त कर रही थी। ऊना की तरफ से एक व्यक्ति बाइक पर आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो 3.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अनुज कुमार शर्मा निवासी वार्ड छह शिवाला मोहल्ला, ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने पुष्टि की है। संवाद