फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित एक स्वीट शॉप के समीप चोरी हुई बाइक मामले में पुलिस ने चोर को दबोच लिया है। वहीं बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बंगाणा क्षेत्र के हरोट निवासी अतुल ठाकुर को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। कैमरों के माध्यम से आरोपी की पहचान संभव हो पाई और उसे दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने बाइक चोरी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पता लगा रही कि युवक पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल था या नहीं। इसके अलावा उसके साथ कोई और इस वारदात में शामिल था या नहीं, इसकी पूछताछ भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें